BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सर्पदंश से 3 वर्षीय मासूम की मौत; आंगन में खेलते समय लकड़ियों के ढेर में छिपे जहरीले सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर पंचायत क्षेत्र कोटा में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसमें वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद पुष्पा कोमल पालके के 3 वर्षीय पुत्र हिमांशु पालके की सर्पदंश से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मासूम हिमांशु सुबह अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान एक बंदर को भगाने के प्रयास में वह आंगन में रखे लकड़ियों के ढेर पर चढ़ गया। लकड़ियों के बीच छिपे एक जहरीले सांप ने अचानक उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद मासूम रोते हुए घर के भीतर पहुंचा और परिजनों से मासूमियत में कहा कि उसका पैर टूट गया है। जब परिजनों ने ध्यान से देखा तो उसके पैर से खून निकल रहा था, जिससे वे घबरा गए। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही रिहायशी इलाकों में सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। मासूम हिमांशु की असमय मौत ने पूरे कोटा नगर को गहरे शोक में डुबो दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...