BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat
स्कूल जा रही बच्ची को रुकवाकर किया मारपीट & छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……..

जांजगीर चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना अकलतरा क्षेत्र में 31 अगस्त 2024 को पीड़िता जो सुबह स्कूल जा रही थी, उसने आरोप लगाया कि आरोपी अरमान खान उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02 पोडीभाठा अकलतरा ने रास्ते में उसे रोककर अश्लील गालियाँ दीं और मारपीट की। इसके अतिरिक्त आरोपी ने बेज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ की।

इस शिकायत पर थाना अकलतरा में धारा 126(2), 296, 115(2) और 76 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी अरमान खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया। सबूत मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया और 1 सितंबर 2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
