BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

ऑपरेशन मुस्कान में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 151 अपहृत बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक महीने में 151 अपहृत बालक-बालिकाओं को बरामद कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। जुलाई माह में पुलिस मुख्यालय नया रायपुर के निर्देश पर चलाए गए इस राज्यव्यापी अभियान में बिलासपुर जिला अव्वल रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में अभियान को गंभीरता से संचालित किया गया। जिले में लंबित अपहरण मामलों की स्वयं समीक्षा कर थानों को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र को सशक्त करते हुए अलग-अलग थानों की टीमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और पंजाब तक भेजी गईं। 01 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चले इस अभियान में 14 बालक और 137 बालिकाओं सहित कुल 151 बच्चों को परिजनों से मिलाया गया। कई बच्चे जो वर्षों से लापता थे, अपने परिवार से मिलकर भावुक हो उठे। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने अभियान में लगे अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को शाबाशी दी और नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। गौरतलब है कि जून माह में चलाए गए ऑपरेशन तलाश में भी बिलासपुर पुलिस ने 1056 गुमशुदा महिला-पुरुषों की दस्तयाबी कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...