BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

कोरबा: बिजली बनाने गए कोटवार की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या, बेटे ने लगाया आरोप, पुलिस कर रही मामले की जांच, पढ़िए पूरी खबर……

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत लैंगा गांव में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गांव के कोटवार रामदास महंत की हत्या कर दी। उन्हें पेट में चाकू से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक रामदास महंत लैंगा गांव का निवासी था, जहां उसके दो मकान थे, एक गांव के बस्ती में और दूसरा गांव के पास लगे सीमा में। गुरुवार शाम को वह विद्युत व्यवस्था ठीक करने के लिए अपने घर से 200 मीटर दूर खेत में गया था, जहां उसकी लाश रक्त रंजित अवस्था में मिली। मृतक के पेट में सरिया राड घुसा हुआ था और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। मृतक के बेटे संतोष कुमार ने बताया कि उसके चाचा ने घटना की जानकारी दी कि खेत के पास पड़ी लाश को देखकर बचाव की चीखें सुनी गईं। जब वह मौके पर पहुंचा, तो मारपीट करने वाले लोग फरार हो गए थे। सांसे चल रही थीं, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रामदास महंत की मौत हो गई। संतोष ने यह भी आरोप लगाया कि घटना को उसके गांव के निवासी ललवा राम कुमार और उसके अन्य साथियों ने अंजाम दिया है। इससे पहले भी इन लोगों ने उसके पिता पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर भाग गया था। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...