बिलासपुर; रेल पटरी पर मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी.. पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत दगौरी और उडगन रेलवे स्टेशनों के बीच रेल पटरी पर एक अज्ञात अधेड़ पुरुष का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह स्थानीय लोगों ने शव को पटरी के किनारे पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बिल्हा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के गांवों में जानकारी जुटाने की कोशिश शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम जांच में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कोई दुर्घटना है या फिर किसी साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठ सकेगा।
