BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

BILASPUR: गरीबों का राशन गबन करने वाले दो शासकीय राशन दुकान संचालक गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस ने की कार्यवाही, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकारी उचित मूल्य की दुकानों में राशन की हेराफेरी करने के आरोप में पुलिस ने दो दुकान संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई प्रार्थी की शिकायत पर की गई है, जिन्होंने आरोप लगाया था कि दोनों संचालक लंबे समय से गरीबों का राशन गबन कर रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी धीरेन्द्र कश्यप उम्र 36 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वार्ड क्रमांक 62, शास्त्री नगर, मुक्तिधाम चौक सरकण्डा में संचालित सुषमा उपभोक्ता भण्डार के संचालक अजय कुमार मिश्रा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपलब्ध राशन की हेराफेरी की है। जांच में पता चला कि अजय कुमार मिश्रा ने 649.86 क्विंटल चावल, 22 क्विंटल शक्कर और 7.62 क्विंटल रिफाइंड नमक की हेराफेरी की है, जिसकी कुल कीमत 31 लाख 86 हजार 252 रुपये है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 65, संत नामदेव नगर सरकण्डा में संचालित बजरंग प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भण्डार के संचालक कैलाशनाथ मिश्रा ने 268.74 क्विंटल चावल, 3.16 क्विंटल शक्कर और 3.94 क्विंटल रिफाइंड की हेराफेरी की है। इस हेराफेरी की कुल कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों संचालकों के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर विवेचना की। जांच के बाद अजय कुमार मिश्रा और कैलाशनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...