ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पति ने पत्नी पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला, कैरेक्टर पर करता था शक….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अभनपुर थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उस पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। गले में गंभीर चोट आने के बाद महिला जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अभनपुर क्षेत्र की रहने वाली है और अस्पताल में झाड़ू-पोछा का काम करती है। 29 सितंबर को वह अपनी बहन की बेटी की शादी में गुढ़ियारी गई थी। 30 सितंबर की शाम करीब 6 बजे जब वह घर लौटी, तो उसका पति कुलदीप उससे झगड़ने लगा। उसने पत्नी के कैरेक्टर पर शक जताते हुए अश्लील गालियां दीं और धमकी दी कि “आज तुझे जिंदा नहीं छोड़ूंगा।” गुस्से में आरोपी ने अपने पास रखे रेजर ब्लेड से पत्नी पर हमला कर दिया। ब्लेड उसके गले में जाकर लगा, जिससे वह घायल हो गई। किसी तरह पीड़िता ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और सीधे अभनपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति कुलदीप के खिलाफ धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...