BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सड़क किनारे बैठी मवेशियों को ट्रेलर ने मारा ठोकर, 1 की मौत 2 घायल, ट्रेलर छोड़कर हुआ फरार, सीपत पुलिस कर रही मामले की जांच……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सीपत थाना क्षेत्र में सड़क पर मवेशियों को ठोकर मारने की घटनाएं सामने आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को ग्राम मोहरा के धनुहार पारा निवासी सुभाष साहू ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह ड्यूटी से घर लौटे थे और सड़क पर अपने दोस्तों के साथ खड़े थे। इसी दौरान एक ट्रेलर ने सड़क किनारे बैठी तीन मवेशियों को ठोकर मार दी। ट्रेलर नंबर सीजी 04 पीबी 9512 का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इस घटना में एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मवेशियों के पैर टूट गए। चालक घटनास्थल पर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। इसके अतिरिक्त सोमवार रात को भी एक अज्ञात ट्रेलर चालक ने सड़क पर तीन मवेशियों को ठोकर मार दी, जिससे वे घायल हो गईं। घायल मवेशियों का इलाज जारी है। सुभाष साहू की शिकायत के आधार पर सीपत पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 281 और 325 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रेलर चालक की पहचान की जा रही हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...