ChhattisgarhRaftaar News Cg

पिकनिक से लौट रहे युवक हुए हादसे का शिकार, सात घायल……

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में सात युवक घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंडरिया दलहा के युवक दलहा पहाड़ पर पिकनिक मनाने गए थे। शाम करीब 6 बजे वे मालवाहक वाहन से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में सात युवक घायल हुए हैं, जिनमें तीन के पैर टूट गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अकलतरा अस्पताल पहुंचाया। तीनों गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने वाहन चालक का मेडिकल परीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....