BilaspurChhattisgarhMasturiPoliticsRaftaar News CgSipat

सीपत क्षेत्र में जल्द बहेगी विकास कार्यों की गंगा, मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता कौशिल, 2 पुलिया की मिली स्वीकृति, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भाजपा नेता दिलेंद्र कौशिल ने आज रात 1 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की और सीपत क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण माँगें उठाईं। श्री कौशिल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीपत में स्थित 100 बेड के अस्पताल का जीर्णोद्धार, सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नत करने, शासकीय मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय में नए विषय जोड़ने और प्राध्यापकों व स्टाफ की समस्याओं का समाधान करने, सीपत क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में बिटकुला से निरतू पहुँच मार्ग, लूतरा से चँगोरी पहुँच मार्ग, नरगोड़ा से नवागाँव पहुँच मार्ग, सीपत से बरेली कैनाल रोड, कौड़िया मोड़ से दर्रभांठा पहुँच मार्ग, पैगवाँपारा से सोंठी पहुँच मार्ग को मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत स्वीकृत करने की मांग की।

इस दौरान भाजपा नेता दिलेंद्र कौशिल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पुष्प गुच्छ भेंट किया और शहिद विनोद सिंह कौशिक की स्मृति में आयोजित मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जुहली और ज़ेवरा आदिवासी ग्राम पंचायतों के लिए आपदा प्रबंधन मद से दो पुलिया की तत्काल स्वीकृति देने की घोषणा की और कलेक्टर बिलासपुर को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इस मुलाकात के दौरान विश्वाधारम सामाजिक संस्था के अध्यक्ष चंद्रकांत साहू भी उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...