ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, शादी समारोह से लौटते समय डिवाइडर से टकराई कार!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। हादसे के बाद पूरे देवांगन समाज और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार 3 मई की रात करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। बेलरगांव निवासी त्रिलोक देवांगन अपने परिवार के साथ दुर्ग से शादी समारोह में शामिल होकर क्रेटा कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गट्टासिली-सिहावा रोड पर स्थित दुधाव मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई। इस भयावह हादसे में त्रिलोक देवांगन की पत्नी प्रेमा देवांगन और बेटा राबिन देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए नगरी सिविल अस्पताल भिजवाया गया। इस घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव और देवांगन समाज में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। एक साथ दो लोगों की मौत ने पूरे परिवार को अहसनीय दुख में डुबो दिया है। फिलहाल सिहावा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की तहकीकात की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...