BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News Cg

BILASPUR: मलेरिया प्रभावित गांवों में भेजे गए मोबाइल मेडिकल वाहन, घुम-घुमकर करेगा जांच और ईलाज, बेलगहना और सिलपहरी में 300 लोगों की हुई जांच, कलेक्टर रोज कर रहे मॉनिटरिंग….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में बढ़ रही मलेरिया व डायरिया को काबू में रखने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण ने शहरी क्षेत्र से मोबाइल मेडिकल वाहन को गावों के लिए रवाना किया। इसमें डॉक्टर, नर्स सहित पर्याप्त मात्रा में दवाइयां और जांच किट मौजूद हैं। ज्यादा प्रभावित और संवेदशील ग्रामों में शिविर लगाकर लोगों की जांच और मुफ्त दवाइयां बांटी जा रही हैं।

सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि मोबाइल मेडिकल वाहन कोटा ब्लॉक के बेलगहना और केंदा के सिलपहरी गांव में पहुंचा। दोनों जगहों में लगे स्वास्थ्य शिविर में 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 126 लोगों में मलेरिया की जांच की गई। जिनमें दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उन्हें सिम्स में रेफर किया गया है। गांवों में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों को लगातर मलेरिया और डायरिया बीमारी के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है, कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना ईलाज कराएं। झाड़ फूक अथवा झोला छाप डॉक्टरों के चक्कर में न पड़ें। प्रशासन के दबाव के चलते झोला छाप डॉक्टर दुकान बंद कर गायब हो रहे हैं।

मोबाइल मेडिकल वाहन: 21 और 22 को इन 8 गांवों में लगाएंगे शिविर….

मलेरिया प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य शिविर लगाने मोबाइल वाहन का दो दिन (21 और 22 जुलाई) का दौरा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। एक वाहन एक दिन में दो ग्रामों में शिविर लगाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की डीपीएम पीयुली मजूमदार ने बताया कि 21 जुलाई को एक वाहन पहली पाली में मझगवां व दूसरी पाली में केंदादार और दूसरा वाहन पहली पाली में केंदामुड़ा व दूसरी पाली में बेलगहना में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएंगे। दूसरे दिन 22 जुलाई को पहला वाहन बिटकुली और दूसरी पाली में करवा तथा दूसरा वाहन मोहली और आमागोहन में शिविर लगाएंगे। इन मेडिकल वाहनों में डॉक्टर, नर्स सहित दवाइयां व जांच की सुविधा भी होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...