BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई; 1 JCB, 3 हाइवा समेत 14 वाहन जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में 23, 24 और 25 मार्च 2026 को खनिज अमले ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान काठकोनी, देवरीखुर्द, खम्हरिया, सकरी, निरतु, सेंदरी, मंगला, तुरकाडीह, लोखंडी, लोफण्डी, दर्रीघाट, लावर, जयरामनगर, कोटा, करही कच्छार और पहंदा क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत खम्हरिया क्षेत्र में खनिज मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए 1 जेसीबी और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। वहीं सकरी क्षेत्र से अवैध परिवहन में संलिप्त 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। जयरामनगर क्षेत्र में गिट्टी के अवैध परिवहन करते 3 हाइवा और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। इसके अलावा सेंदरी, करही कच्छार, पहंदा और लोफण्डी क्षेत्रों में रेत के अवैध परिवहन के दौरान 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। इस तरह कुल 14 वाहनों पर कार्रवाई की गई। जप्त सभी वाहनों को पुलिस थाना कोनी, कोटा, पुलिस सहायता केंद्र केंदा एवं जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...