BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; स्कॉर्पियो में ‘पुलिस’ का फर्जी टैग लगाकर रौब झाड़ना पड़ा महंगा, वाहन स्वामी पर मामला दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस चिन्ह का दुरुपयोग करने के मामले में पुलिस ने एक वाहन स्वामी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी की पहचान वीरेंद्र जैन (43), पिता प्रवीण कुमार, निवासी करबला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक CG11AD7866) में आगे-पीछे अवैध रूप से ‘पुलिस’ का टैग/चिन्ह लगाकर उसका उपयोग कर रहा था। इतना ही नहीं, वह वाहन में बाउंसर जैसे लोगों को बैठाकर आम लोगों पर रौब जमाने और गलत तरीके से प्रभाव डालने की कोशिश कर रहा था। वाहन शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह के प्रतिवेदन पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुम्मत राम साहू ने आरोपी के खिलाफ धारा 205 और 347 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 398/2026 दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को विवेचना में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पुलिस चिन्ह या टैग का अनधिकृत उपयोग दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि वर्दी और पुलिस संकेतों का दुरुपयोग कर लोगों पर धौंस जमाने वालों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...