ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; गर्भवती होने पर प्रेमी ने बदनामी के डर से पत्थर से वार कर उतारा मौत के घाट, खेत में मिला शव…आरोपी गिरफ्तार!

महासमुंद: (प्रांशु क्षत्रिय) बसना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय मूकबधिर युवती की उसके ही प्रेमी ने हत्या कर दी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए और गर्भवती होने पर बदनामी के डर से उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम इंद्रपुर निवासी लोकनाथ पटेल (27) का मृतका के साथ पिछले एक वर्ष से प्रेम संबंध था। इस दौरान उसने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन पहले युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसके दो माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि 23 मार्च की रात युवती अपने प्रेमी से मिलने गई थी। वहां उसने इशारों में अपने गर्भवती होने की जानकारी दी। यह सुनकर आरोपी घबरा गया और सामाजिक बदनामी के डर से उसने युवती की हत्या कर दी। आरोपी ने पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर वार कर उसकी जान ले ली और शव को खेत में फेंक दिया। अगले दिन सुबह युवती का शव घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मामले में युवती के पिता की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेह के आधार पर लोकनाथ पटेल को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...