ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अवैध शिकार बना जानलेवा; करंट तार से युवक और सियार की मौत..मुआवजे की मांग तेज!

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) मैनपाट क्षेत्र के बड़ेरा मड़वासराई जंगल में अवैध शिकार के लिए बिछाए गए करंट जाल ने एक युवक की जान ले ली, जबकि एक सियार की भी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और ग्रामीणों में भारी आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूर्ताडांड निवासी मिश्रा यादव (लगभग 35 वर्ष) अपने रिश्तेदारों के साथ जंगल में रवई लकड़ी लेने गए थे। इसी दौरान वह 11 हजार केवी लाइन से अवैध रूप से जोड़े गए नंगे बिजली तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ मौजूद जयप्रकाश यादव, सूरज और रमेश बाल-बाल बच गए।

300 मीटर तक बिछाया गया था ‘करंट जाल’….

बताया जा रहा है कि जंगली जानवरों, खासकर जंगली सुअर के शिकार के लिए आरोपियों ने करीब 300 मीटर तक जंगल में लकड़ी के खंभों के सहारे नंगा तार बिछाया था। इस तार में 11 हजार केवी ट्रांसफार्मर से अवैध हुकिंग कर बिजली प्रवाहित की जा रही थी। इसी जाल में एक सियार भी फंस गया, जिसकी मौके पर मौत हो गई।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं…..

ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी तरह के करंट जाल में फंसकर चार भैंसों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है।

ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग…

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण अवैध शिकार और ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

वन विभाग ने जब्त किया सामान, आरोपियों की तलाश जारी….

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करंट प्रवाहित तार और खंभों को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि असकरा क्षेत्र के 11 हजार केवी ट्रांसफार्मर से अवैध हुकिंग कर यह जाल बिछाया गया था। वन विभाग और पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान की है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!