ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान में घुसकर चोरी व मारपीट; महिला से भी की बर्बरता, CCTV में कैद वारदात!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) रहौद क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी और मारपीट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 19 मार्च की सुबह करीब 7:58 बजे चार युवकों ने एक ज्वैलरी दुकान को निशाना बनाते हुए न सिर्फ चोरी की, बल्कि दुकान संचालक और घर की महिला के साथ भी बर्बर मारपीट की। पूरी घटना दुकान और घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारों युवक गेट के रास्ते दुकान में घुसे। दुकान खाली देख एक युवक ने चार्जिंग में लगा मोबाइल फोन उठा लिया। इसी दौरान दुकान संचालक सुदीप गुप्ता घर से दुकान की ओर आ रहे थे। सीढ़ी के पास खड़े आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

महिला के साथ भी की गई मारपीट….

घटना के दौरान घर के अंदर मौजूद महिला के साथ भी आरोपियों ने बर्बरता की। CCTV फुटेज में एक युवक महिला के बाल खींचते और थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है। महिला लगातार दया की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी और उसे जबरन कमरे के अंदर ले गए।

3 मिनट में वारदात को दिया अंजाम…

दुकान के अंदर लगे दूसरे कैमरे में साफ दिख रहा है कि आरोपियों ने सुदीप गुप्ता को जमीन पर पटककर जमकर मारपीट की। पूरी वारदात महज तीन मिनट के भीतर अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस कार्रवाई जारी…..

घटना के बाद शिवरीनारायण थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...