ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

बीबीपीएस सीपत: पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम.. एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख हुए शामिल, पढ़िए पूरी खबर……

सीपत:(प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पाण्डेय ने बाल भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024” के तहत आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने छात्रों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया और उन्हें सजग रहने की सलाह दी।

उन्होंने टाउनशिप परिसर को एकल उपयोग प्लास्टिक से मुक्त बनाने के प्रयासों पर जोर दिया। उनके अनुसार बच्चों द्वारा की गई पहल बड़े लोगों को भी प्रेरित करती है और इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। विजय कृष्ण पाण्डेय ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के विषय पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने विद्यार्थियों को पानी और बिजली की नियंत्रित खपत के महत्व के बारे में समझाया, यह बताते हुए कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़ा परिवर्तन संभव है। कार्यक्रम में लगभग 800 विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल के प्रिंसिपल शलभ निगम ने परियोजना प्रमुख का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!