BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी करने वाला आरोपी नोएडा से गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल कर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक व्यक्ति से ₹1,50,400 की ठगी की थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुनील कुमार सूर्यवंशी ने थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 अगस्त 2025 की रात अज्ञात मोबाइल नंबरों से संपर्क कर उसे अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी गई। आरोपियों ने डर का फायदा उठाकर यूपीआई के जरिए उससे कुल ₹1,50,400 ट्रांसफर करा लिए। मामले में अपराध क्रमांक 479/2025 के तहत धारा 318(4) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से यूपीआई ट्रांजेक्शन और मोबाइल नंबरों की जांच की, जिससे आरोपी का लोकेशन नोएडा (उत्तर प्रदेश) में मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम ने नोएडा पहुंचकर स्थानीय पुलिस की सहायता से आरोपी गुरजीत कुमार (21 वर्ष), निवासी फरीदपुर (बिजनौर) हाल पता सेक्टर-07, फेस-01 नोएडा को 22 मार्च 2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर 25 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग या संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...