BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर; किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीट क्षेत्र के जागरूक नागरिकों की सूचना के आधार पर की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम ठाकुरदेवा निवासी विनोद मिरी उर्फ मजनू (42 वर्ष) अपने किराना दुकान में अवैध रूप से देसी शराब बेच रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद चौकी मल्हार पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर मौके पर दबिश दी। रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी को दुकान में 55 नग प्लेन देसी शराब बेचते हुए पकड़ा। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 150 रुपये नगद भी जब्त किए गए। कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह के नेतृत्व में आरक्षक किसान राय और रमेश साहू शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत दें, ताकि ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...