ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से महिला अपराधों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय युवती ने 24 मार्च 2026 को महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि अप्रैल 2024 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से सरिया निवासी सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू (34) से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और विश्वास में लिया। पीड़िता के अनुसार, 20 अक्टूबर 2025 को आरोपी उसके घर पहुंचा और जबरन शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गई और किसी को घटना की जानकारी नहीं दे सकी। इसके बाद नवंबर 2025 में आरोपी उसे रायपुर ले गया, जहां उसने दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करता रहा और 5 मार्च 2026 को सरिया में मिलने के बाद शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) और 69 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में आरोपियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...