ChhattisgarhRaftaar News Cg

दुर्ग के धमधा में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी में जा रहे दो लोगों की मौके पर मौत, बस चालक पर कार्रवाई!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) धमधा क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों मृतक एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गीरोधा थाना नंदिनी निवासी हरिश्चंद्र यादव (48 वर्ष) पिता माखन यादव एवं ग्राम खमतराई, बेरला निवासी पीतांबर उर्फ भोले (35 वर्ष) पिता झाड़ी राम, बरहापुर से धमधा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही धमधा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि बस चालक के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। जहां एक ओर शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब मातम का माहौल छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...