BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में बर्ड फ्लू पर कड़ा नियंत्रण, 22 हजार से अधिक पक्षियों का नष्टीकरण!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही पशु चिकित्सा विभाग और जिला प्रशासन ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए त्वरित और व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है। संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग के निर्देशन में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान संक्रमित एवं संदिग्ध क्षेत्रों में मौजूद कुल 22,808 पक्षियों, 25,896 अंडों तथा लगभग 79 क्विंटल दाने का वैज्ञानिक तरीके से नष्टीकरण किया गया। यह पूरी प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सावधानीपूर्वक संपन्न की गई, ताकि संक्रमण की श्रृंखला को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने कलेक्टोरेट परिसर में बर्ड फ्लू कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि बर्ड फ्लू से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना, संदेह या मृत पक्षियों की जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर 07752-251000 पर दें। संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉ. जी.एस.एस. तंवर ने बताया कि जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है और पशुपालकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पोल्ट्री फार्मों की निगरानी बढ़ा दी गई है तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवाजाही पर भी नियंत्रण रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर उठाए गए इन कदमों से बर्ड फ्लू के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। आमजन से घबराने के बजाय सावधानी और जागरूकता बनाए रखने की अपील की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....