BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

SAKTI: पत्नी से दोस्त का अवैध संबंध होने का शंका, पत्थर से वार कर दबाया गला, हो गई मौत, लाश को ठिकाने लगाते ही पुलिस की गिरफ्त में…..

सक्ति: (प्रांशु क्षत्रिय) तीन पत्नियों में से एक पत्नी का अवैध संबंध दोस्त से होने की शंका पर आरोपी ने अपने दोस्त को पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मामले में जांच के दौरान संदेह होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछाताछ की, जिस दौरान आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार सक्ति जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरदा निवासी सौखीलाल पिता जेठूराम जांगडे उम्र 32 साल की गुमशुदगी की शिकायत उसकी पत्नी किरण जांगड़े ने थाने में दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि गांव के ही अमरजीत बंजारे के साथ वह बाइक में गया था, जिसके बाद से वह गायब है। पुलिस ने आरोपी अमरजीत को संदेह के आधार पर कब्जे में लेकर पूछताछ की, इस दौरान पहले तो आरोपी ने टालमटोल किया। फिर उसने बताया कि उसकी तीन शादी हुई थी, जिसकी एक पत्नि पर उसे मृतक सौखीलाल के साथ बात करने की शंका थी।

इसी शंका पर वह सौखीलाल को ग्राम अचरितपाली भद्री तालाब के पास ले जाकर दिनांक 22.06.2024 को शाम को उसके सिर व छाती में पत्थर से वार कर व गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को वही सीमेंट के बने फाल के अंदर में छुपाकर रख दिया है। आरोपी की निशानदेही पर ग्राम अचरितपाली में मृतक सौखीलाल के लाश को बरामद कर मौके पर ही मर्ग एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 302, 201 भादवि कायम कर आरोपी अमरजीत बंजारे पिता फिरत राम बजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...