ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार बनी काल: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत… दो बच्चे घायल!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुरपा में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइक पर सवार दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार, हरेठी निवासी 35 वर्षीय मनोज केवट अपने एक बच्चे को बाइक पर बैठाकर किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। वहीं दूसरी ओर, नकटीडीह निवासी 20 वर्षीय पीयूष टार्जन एक 14 वर्षीय बालक के साथ करन्नौद गांव घूमने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि ग्राम दुरपा के पास दोनों बाइक तेज रफ्तार में आमने-सामने आ गईं और जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर ही मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के सामने के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। गंभीर चोट लगने से मनोज केवट और पीयूष टार्जन की मौके पर ही मौत हो गई।

दो बच्चे घायल, अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में पीछे बैठे दोनों बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर है। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...