BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; धारदार चाकू लेकर दहशत फैला रहे चार बदमाश गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भेजे गए जेल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना तोरवा पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धारदार चाकू लेकर लोगों में दहशत फैला रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार धारदार लोहे के चाकू बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को थाना क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान लालखदान के विभिन्न स्थानों पर चार युवक धारदार चाकू लेकर घूमते हुए आम लोगों में भय और दहशत का माहौल बनाते मिले। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चार धारदार लोहे के चाकू बरामद हुए, जिन्हें जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशल पासी (19), सुमीत पाल (18), प्रथम चौहान (20) और शिवम चौहान (22) के रूप में हुई है। सभी आरोपी परियापारा, लालखदान क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...