BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

बिलासपुर: प्रेमी की मौत से दुखी नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीसरी बारी में हुई सफल……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय लड़की ने प्रेमी की मौत के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना ग्राम चिस्दा में रविवार रात की है, जब लड़की ने घर के पास एक पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या की। इससे पहले, लड़की ने दो बार आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया था।

लड़की और उसके नाबालिग प्रेमी के बीच गहरे प्रेम संबंध थे। 14 जुलाई को उसके प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे लड़की बेहद दुखी हो गई थी। इसके बाद उसने पहले जहर खा लिया और फिर कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की थी। हाल ही में, उसने अपने मामा के घर से लौटने के बाद फिर से आत्महत्या का प्रयास किया और इस बार सफल रही। इससे पहले, 13 जुलाई को लड़की ने अपने प्रेमी और एक सहेली के साथ रायपुर भागने की कोशिश की थी, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बाद में लड़की के परिजनों को सूचित किया और सभी को वापस घर भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह घटना इलाके में गहरा दुख और शोक लेकर आई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!