BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अपहरण कर 50 हजार की फिरौती मांगने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार..चाकू की नोक पर युवक का अपहरण कर जंगल ले गए थे, मामले में एक आरोपी अब भी फरार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर पुलिस ने अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश अब भी जारी है। पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को भेलवापारा कलमीटार निवासी युवक ने थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने घर के आंगन में मौजूद था। इसी दौरान रतनपुर निवासी इशांत सारथी, सोम उर्फ रोशन निर्मलकर (रजक), निखिल रजक उर्फ एलियन तथा उनके साथियों ने चाकू की नोक पर उसका अपहरण कर जबरन मोटरसाइकिल से कोरबाभांवर जंगल ले गए। आरोप है कि जंगल में आरोपियों ने युवक के सामने गांजा फैलाकर उसकी फोटो खींची और फिर उसकी मां को फोन कर यह कहलवाया कि वह गांजा मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ गया है तथा उसे छुड़ाने के लिए 50 हजार रुपये की जरूरत है। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने पहले ही इशांत सारथी और निखिल रजक उर्फ एलियन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी सोम उर्फ रोशन निर्मलकर (20), निवासी महामायापारा, रतनपुर, की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस को उसके घर आने की सूचना मिली, जिस पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...