BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के दर्री मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से आ रहे दो ट्रेलर अनियंत्रित होकर टकरा गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में एक ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे ट्रेलर चालक को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल चालक को बेहतर इलाज के लिए सिम्स रेफर किया गया है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और पर्याप्त दूरी नहीं बनाए रखना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!