BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक हादसे से मचा हड़कंप, गौसेवकों में आक्रोश, अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर गतौरी के पास मंगलवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद गौवंशों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 9 गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक नन्हा बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों के साथ गौसेवकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात वाहन तेज रफ्तार से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर मौजूद करीब 10 गौवंश उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 9 गौमाताओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बछड़े को तत्काल गौरी गोपाल गौ सेवा धाम, छतौना पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक, गौसेवक और पुलिस मौके पर पहुंची। मृत गौवंशों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय नागरिकों और गौसेवकों का कहना है कि बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से हाईवे पर वाहनों की गति नियंत्रित करने, संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी संकेत लगाने तथा गौवंशों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन की पहचान कर उसके चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....