BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फोड़ सहित कई गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी के सरपंच दुर्गा प्रसाद साहू समेत 10 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। सीपत पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी लखन लाल साहू ने पुलिस को बताया कि 29 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह अपनी पत्नी प्रतिमा साहू के साथ घर में था। इसी दौरान बिजली चली गई। आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर सरपंच दुर्गा प्रसाद साहू, जगेश्वर साहू, नरोत्तम साहू, शुभम साहू, रेवती साहू, लक्की साहू, लल्लन साहू, गभरू विश्वकर्मा, पूजा साहू एवं अन्य लोग लाठी, डंडा, पाइप और चेन लेकर पहुंचे। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, गाली-गलौज की और विरोध करने पर दंपति के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि घर में रखी आलमारी, कूलर, टीवी, सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य सामान में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया। मारपीट में प्रार्थी के सिर, पीठ और नाक के पास चोटें आईं, जबकि उसकी पत्नी प्रतिमा साहू के सिर, सीने और कंधे में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गई। दोनों को पहले डायल-112 की मदद से सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तिफरा स्थित महामाया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीपत पुलिस ने सरपंच दुर्गा प्रसाद साहू समेत 10 नामजद और अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 189(4), 296, 324(4), 333 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!