BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली नई दिशा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति ने गुरुवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, सीपत में शारीरिक स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित कर छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत करीब 200 छात्राओं को सैनिटरी किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा शिखा मंडल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ सदस्याओं के साथ डॉ. नेहा जैन (वरिष्ठ सलाहकार, चिकित्सा) एवं डॉ. श्रिया रावत (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, व्यक्तिगत हाइजीन और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या ए.बी.वी. कुजूर ने संगवारी महिला समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान छात्राओं के स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समिति का आभार भी व्यक्त किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!