BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही मिलीं तो होगी सख्त कार्रवाई, अपोलो में आयुष्मान सुविधा पर जल्द होगा फैसला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दावा किया है कि प्रदेश में वर्तमान में कोई भी झोलाछाप डॉक्टर प्रैक्टिस नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं बिना वैध डिग्री के इलाज किए जाने की शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिलासपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने निजी अस्पतालों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कई मामलों की जांच जारी है और सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि जांच में शिकायतें सही पाई जाती हैं तो संबंधित अस्पतालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि कुछ जिलों में मलेरिया के मामले सामने आए थे, लेकिन अब स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है। प्रभावित क्षेत्रों में दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है, लोगों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा अन्य सभी आवश्यक एहतियाती उपाय भी किए जा रहे हैं।

अपोलो अस्पताल में आयुष्मान सुविधा पर जल्द निर्णय……

बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन के साथ चर्चा जारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही इस विषय पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा, जिससे पात्र मरीजों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल सके।

पीपीपी मॉडल पर संचालित होगा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल…..

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बिलासपुर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का संचालन पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा। उनका दावा है कि इस व्यवस्था के लागू होने के बाद गरीब से गरीब मरीज को भी बेहतर इलाज के लिए अपनी जेब से एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!