BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास हादसा, कुछ देर बाधित रहा यातायात!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर-कोटा मार्ग पर गनियारी के पास अंडों से भरा एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में लदे हजारों अंडे सड़क पर बिखर गए और अधिकांश अंडे फूट जाने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और संबंधित अमला मौके पर पहुंचा। क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने और सड़क पर बिखरे अंडों की सफाई के बाद यातायात को सामान्य कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि वाहन और उसमें लदे अंडों को भारी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!