BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभीर..पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार, घायल युवक सिम्स रेफर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे रोड स्थित कोपरा डैम के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बाइक क्रमांक CG 10 EC 6950 को ट्रक क्रमांक HR 55 W 3885 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया। वहीं घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल, बिलासपुर भेजा गया। पुलिस ने मृत महिला के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान पुनौतीन यादव (पति महंगू राम यादव), निवासी यादव पारा, लोहराकापा, बरेला, जिला मुंगेली के रूप में की है। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। सकरी पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!