BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) फरार आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत मल्हार पुलिस ने कई वर्षों से फरार चल रहे चिटफंड आरोपी चैतराम केवट (53 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए तखतपुर थाना के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी पर जिला कांकेर के भानुप्रतापपुर थाने में दर्ज मामले में 5 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस के अनुसार आरोपी चैतराम केवट, निवासी ग्राम मल्हार, आम लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर बी.एन. गोल्ड कंपनी में निवेश कराने के नाम पर धन जमा कराता था। बाद में निवेशकों की रकम लौटाने के बजाय उनके साथ कथित धोखाधड़ी कर फरार हो गया। आरोपी के विरुद्ध थाना तखतपुर (बिलासपुर), सरगांव (मुंगेली), पटेवा (महासमुंद), दरिमा (सरगुजा) सहित प्रदेश के कई जिलों में धोखाधड़ी और छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम (चिटफंड अधिनियम) के तहत मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार रहने के कारण थाना भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर ने उस पर 5 हजार का इनाम घोषित किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान मल्हार पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ग्राम महमंद क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अवधेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ दर्जीघाट और ग्राम महमंद में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!