ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत में हाथी; किशोर हाथी ने महिला पर किया हमला..कई खेतों की फसल बर्बाद, स्कूल में छुट्टी, पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सीपत क्षेत्र में हाथियों का आतंक एक बार फिर शुरू हो गया है। शुक्रवार देर रात कटघोरा वनमंडल क्षेत्र से भटका एक किशोर हाथी सोंठी वन क्षेत्र में प्रवेश कर गया। शनिवार सुबह होते-होते यह हाथी खोंधरा, सोंठी, कारीछापर और ठरकपुर मार्ग से होते हुए भरुवाडीह जंगल में पहुँच गया। सुबह करीब 5.30 बजे भरुवाडीह की रहने वाली संत बाई ऊईके पति भोलाराम जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गई थीं, तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला को कमर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। वन विभाग द्वारा महिला का इलाज कराया गया। सीपत सर्किल के डिप्टी रेंजर लक्ष्मीकांत गढ़ेवाल ने बताया कि वर्तमान में प्रजनन का समय होने की वजह से हाथी झुंड से बिछड़कर इस क्षेत्र में पहुंचा है। हाथी की गतिविधि पर निगरानी के लिए वन विभाग ने ठरकपुर और भरुवाडीह जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इधर हाथी के गांव में घुसने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन प्रबंधन समिति सर्किल सीपत के अध्यक्ष राजेश्वर कौशिक को सूचित किया, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि भटके हाथी ने भरुवाडीह में एक प्लॉट के फेंसिंग को तोड़ दिया तथा कई खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुँचाया है। हाथी के पगचिह्न गांव के आसपास कई स्थानों पर पाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र भरुवाडीह प्राथमिक शाला में सुबह पाली के बच्चों को छुट्टी दे दी गई। गांव और आसपास के क्षेत्रों में वन विभाग द्वारा मुनियादी कार्य जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....