BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 05 अगस्त 2026 को पीड़िता की मां ने थाना सीपत में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी को गांव का रहने वाला दीपक पटेल (30 वर्ष), पिता तीजराम पटेल, निवासी ग्राम नीरतू, थाना सीपत साइकिल सिखाने के बहाने रैलहा जंगल की ओर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर सीपत थाना में बीएनएस की धारा 137(2), 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति के निर्देशों के तहत थाना प्रभारी सीपत ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!