BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; केंद्रीय जेल में बंदी की मौत पर गरमाई सियासत: मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग; परिजनों के साथ प्रभारी कलेक्टर से की मुलाकात, अटल श्रीवास्तव ने मांगी न्यायिक जांच!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) केंद्रीय जेल बिलासपुर में विचाराधीन बंदी नीलू जगत की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कोटा विधायक Atal Shrivastava ने घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराने, मृतक की पत्नी को शासकीय नौकरी देने तथा 50 लाख रुपये मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। मंगलवार को मृतक के परिजन, ग्रामीणों और आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने न्याय की मांग को लेकर विधायक अटल श्रीवास्तव के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इसके बाद विधायक ने परिजनों एवं समाज के प्रमुखजनों के साथ प्रभारी कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि नीलू जगत एक विचाराधीन बंदी था और वह राज्य की अभिरक्षा में था। ऐसे में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन और जेल प्रशासन की जिम्मेदारी थी। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए तथा दोषियों को कठोर सजा दी जानी चाहिए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि मृतक की पत्नी की उम्र मात्र 24 वर्ष है और उसकी दो वर्षीय बेटी है। परिवार के सामने भरण-पोषण, शिक्षा और भविष्य को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में मानवीय आधार पर परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान की जानी चाहिए। इस दौरान जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने विधायक की मांग पर मृतक के परिजनों को 7.50 लाख रुपये की सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विधायक अटल श्रीवास्तव ने भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। परिजनों ने घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखने की मांग की, जिस पर जेल प्रशासन ने उन्हें घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज दिखाया। इस अवसर पर अरुण त्रिवेदी, आदित्य दीक्षित, अभयनारायण राय, देवलाल जगत, प्रभु जगत, मनोहर ध्रुव, धामसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...