ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला; नशे में धुत युवकों ने पेट में मारी धारदार वस्तु, हालत गंभीर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में दिनदहाड़े एक ट्रक ड्राइवर पर नशे में धुत अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामूली विवाद के बाद युवकों ने धारदार वस्तु से ड्राइवर के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पीड़ित का अस्पताल में इलाज जारी है, वहीं सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना सोमवार दोपहर की है। घायल सतीश कुमार घुरू अमेरी का रहने वाला है और रोजाना सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक डंपर चलाकर अपने घर लौटता है। घटना के दिन जब वह पम्प हाउस के पास पहुंचा, तो कुछ अज्ञात नशेड़ी युवकों ने उसे रोककर पैसे की मांग की। पैसों को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने सतीश पर हमला कर दिया। उनके पास मौजूद चौकीले और धारदार हथियार से किए गए वार के कारण सतीश के पेट पर गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...