ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़; क्रेटा कार और डंडा जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और बलवा करने वाले नौ आरोपियों को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार और डंडा भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार ग्राम बरखोरिया निवासी पुष्पा यादव (35) ने 22 जून को थाना लैलूंगा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके परिवार द्वारा कब्जे की कृषि भूमि पर धान की बुआई की गई थी। दोपहर करीब दो बजे कृष्णा यादव, लिंगराज यादव, जागेश्वर यादव, हलधर यादव, पूर्णचंद्र चौबे, बसंत यादव, विनेश यादव उर्फ बबलू, रघुवीर टंडन, सूरज ओगरे और संजय बरेठ एकजुट होकर खेत में पहुंचे और जबरन जोताई व धान की बुआई करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रार्थिया के घर और आंगन में घुसकर छप्पर एवं घरेलू सामान में तोड़फोड़ की। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की। शिकायत के आधार पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 202/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने टीम के साथ आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त काले रंग की क्रेटा कार क्रमांक सीजी-11-एएन-0911 तथा मारपीट में इस्तेमाल किया गया डंडा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्ण कुमार यादव उर्फ कृष्णा यादव, जागेश्वर यादव, हलधर यादव, पूर्णचंद्र चौबे, बसंत यादव, विनेश यादव उर्फ बबलू यादव, रघुवीर टंडन उर्फ रघु टंडन, सूरज ओगरे और संजय बरेठ शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि, “जमीन विवाद अथवा किसी भी अन्य कारण से कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। मारपीट, बलवा, घर में घुसकर तोड़फोड़ और शांति भंग करने जैसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन अपने विवादों का समाधान कानून और प्रशासनिक प्रक्रिया के माध्यम से करें।”

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...