ChhattisgarhRaftaar News Cg

22 वर्षीय विदेशी छात्र की अस्पताल में मौत, एम्बेसी को सूचना…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर में एक विदेशी नागरिक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक सेनजेलवे सिसोनके निकमबुले (22) साउथ अफ्रीका के एस्वातिनी देश का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह रायपुर में एक निजी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने आया था। जानकारी के मुताबिक, युवक को किसी गंभीर मानसिक बीमारी की समस्या थी। उसकी तबीयत अचानक खराब होने पर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने एम्बेसी से निर्देश लेने के बाद उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। 19 सितंबर को भर्ती किए गए युवक का इलाज डॉक्टर कर रहे थे, लेकिन 22 सितंबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, युवक के मुंबई एयरपोर्ट पर बैग चोरी हो गया था, जिसमें कुछ दवाइयां भी थीं। मौत की जानकारी मिलने के बाद देवेंद्र नगर पुलिस ने तुरंत एम्बेसी को सूचित किया। एम्बेसी के माध्यम से युवक के परिवार से संपर्क किया जा रहा है। देवेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक सभी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...