BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; माहवारी पर टूटी झिझक की दीवार ‘जागरूक नारी’ कार्यक्रम में खुलकर हुई चर्चा: कलेक्टर, एसएसपी समेत प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता का दिया गया संदेश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मासिक धर्म को लेकर समाज में व्याप्त झिझक और भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से आर्यन फिल्म के तत्वावधान में “चेतना” (अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर) अभियान के तहत मंगलवार को ‘जागरूक नारी’ मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रार्थना भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को माहवारी से जुड़े स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक पहलुओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर संजय अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआईजी-एसएसपी रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्व तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गढ़ेवाल मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एल.सी. मढ़रिया ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेपिडो, टर्सेल, जीवधारणी संस्था, एनएसएस, आधारशिला मंदिर स्कूल, यूनिसेफ तथा भारत स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा। कलेक्टर संजय अग्रवाल की ‘बुके नहीं, बुक दें’ पहल को आगे बढ़ाते हुए आर्यन फिल्म के डायरेक्टर रामानंद तिवारी और उनकी टीम ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ के बजाय भगवद्गीता भेंट कर किया। इस पहल का उद्देश्य एकत्रित पुस्तकों और कॉपियों को जरूरतमंद शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन की एक स्वाभाविक जैविक प्रक्रिया है, इसे लेकर किसी प्रकार की शर्म या संकोच नहीं होना चाहिए। महिलाओं को हर चार से छह घंटे में सेनेटरी पैड बदलने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, पर्याप्त पानी पीने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। साथ ही अत्यधिक दर्द या स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने पर जोर दिया गया। डीआईजी-एसएसपी रजनेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जिस शब्द में ‘धर्म’ जुड़ा हो, वह अपवित्र नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान परिवार के सदस्यों, विशेषकर भाइयों को बहनों और माताओं का सहयोग करना चाहिए तथा उनके कार्यों में हाथ बंटाकर उन्हें आराम देने का प्रयास करना चाहिए। समाज में फैली रूढ़िवादी सोच और मिथकों को खत्म करना समय की आवश्यकता है। नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने माहवारी जागरूकता पर आधारित आर्यन फिल्म की लघु फिल्म ‘साइलेंट’ की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी रचनात्मक पहलें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

महिलाओं को मिली विशेषज्ञ सलाह……

कार्यक्रम में शहर की 10 स्त्री रोग विशेषज्ञों का विशेष पैनल भी बनाया गया था। महिलाओं और किशोरियों ने बिना किसी झिझक के अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं विशेषज्ञ चिकित्सकों के समक्ष रखीं और आवश्यक परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने मासिक धर्म को लेकर जागरूकता फैलाने तथा महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...