BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में अशांति फैलाने, लड़ाई-झगड़ा करने और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छह आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को विधि अनुसार कार्रवाई के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए लगातार गश्त की जा रही है। इसी दौरान पुलिस और बीट आरक्षकों की टीम ने अलग-अलग स्थानों से छह लोगों को पकड़ा। कार्रवाई में महेश कुमार निर्मलकर (24), कुशा आडिज्वाय (20), पररुराम बंछोर (21), शुशांत यादव (19), गौरकरण उर्फ मोनू यादव (21) और परदेशी राम यादव (50) शामिल हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कानून व्यवस्था भंग करने, नशाखोरी करने या सार्वजनिक शांति में बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले और असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी प्रभावी और कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....