BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचालक ने लिया निर्माण का जायजा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रि) सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और हितग्राही-केंद्रित बनाने की दिशा में बिलासपुर के सरकंडा में ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का निर्माण तेजी से जारी है। शनिवार को संचालक खाद्य, छत्तीसगढ़ शासन फरिहा आलम सिद्दीकी ने निर्माणाधीन ग्रेन एटीएम का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खाद्य संचालक ने कहा कि ग्रेन एटीएम शासन की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से पात्र हितग्राहियों को अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और गरिमापूर्ण तरीके से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और सभी आवश्यक तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ग्रेन एटीएम के संचालन से हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न मशीन के माध्यम से आसानी से प्राप्त हो सकेगा। जिस तरह एटीएम बूथ से जरूरत के समय राशि निकाली जाती है, उसी तरह इस व्यवस्था के माध्यम से हितग्राही निर्धारित प्रक्रिया के तहत राशन प्राप्त कर सकेंगे। इससे राशन वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी, समय की बचत होगी, मानव हस्तक्षेप कम होगा और खाद्यान्न वितरण में सटीकता व जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगी। खाद्य संचालक ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ग्रेन एटीएम का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने और आम नागरिकों को इसका लाभ जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी, जिला प्रबंधक नान नितिन दीवान, नगर निगम अभियंता रमनदीप छाबड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....