BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में चप्पल के पीछे मौत का बहाव; एनीकट में तेज धारा ने राजमिस्त्री को निगला..दो घंटे बाद मिला शव, चप्पल बचाने की कोशिश में बिगड़ा संतुलन!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) विंध्यासर एनीकट में चप्पल बचाने की कोशिश एक राजमिस्त्री की जिंदगी पर भारी पड़ गई। घोंघा नदी में एनीकट पार करने के दौरान तेज बहाव में बह रही चप्पल को पकड़ने की कोशिश में 38 वर्षीय युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में जा समाया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसका शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर निवासी मुकेश उर्फ हेतराम साहू (38) पेशे से राजमिस्त्री था। गुरुवार शाम करीब चार बजे वह विंध्यासर एनीकट पार कर रहा था। इसी दौरान उसकी चप्पल तेज बहाव में बह गई। चप्पल को बचाने के लिए जैसे ही वह आगे बढ़ा, तेज धारा की चपेट में आ गया और देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल सकरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव और पानी की अधिक गहराई के बीच करीब दो घंटे तक तलाश चलती रही। शाम करीब छह बजे एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव पानी से बाहर निकाला। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

बारिश में एनीकट पार करना पड़ रहा भारी……

स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के मौसम में विंध्यासर एनीकट पर पानी का बहाव काफी तेज हो जाता है। इसके बावजूद कई लोग जोखिम उठाकर एनीकट पार करते हैं। यह हादसा एक बार फिर बरसात के दौरान एनीकट, नदी और जलाशयों के पास सावधानी बरतने की गंभीर चेतावनी दे गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....