BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया बीट पुलिसिंग का नया दस्ता, अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अपराध नियंत्रण और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए बिलासपुर पुलिस ने बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बीट प्रणाली को नई ऊर्जा देने के लिए जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में 48 मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बत्ती, वायरलेस और सायरन से सुसज्जित ये बाइक अब शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बीट पुलिसिंग को मजबूत करेंगी। एसएसपी ने बीट प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग देते हुए कहा कि बीट प्रणाली पुलिसिंग की बुनियादी व्यवस्था है। इसके तहत प्रत्येक थाना क्षेत्र को अलग-अलग बीट में विभाजित कर अधिकारी-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। बीट प्रभारी अपने क्षेत्र में अपराध, सामाजिक गतिविधियों, राजनीतिक गतिविधियों, सांप्रदायिक गतिविधियों, छात्र और श्रमिक गतिविधियों पर नजर रखेंगे। साथ ही अपराधों की रोकथाम, अपराधियों की पतासाजी और स्थानीय स्तर पर सूचना संकलन की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

24 घंटे सक्रिय रहेगी बीट पुलिसिंग…..

बीट प्रणाली के तहत पुलिसकर्मी शिफ्ट के अनुसार 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। पुलिस की दृश्यता बढ़ाने के साथ संवेदनशील क्षेत्रों, स्कूल-कॉलेज, बाजार, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित गश्त की जाएगी। पुलिस का फोकस जुआ-सट्टा, नशा, तस्करी, चोरी, नकबजनी, लूट, छेड़छाड़, चेन स्नेचिंग, अड्डेबाजी और गुंडागर्दी जैसी गतिविधियों पर रहेगा। इसके अलावा हिस्ट्रीशीटर, गुंडा तत्व, संदिग्ध व्यक्तियों, घुमंतू लोगों और नवागंतुकों की जानकारी जुटाई जाएगी। नागरिकों से समन्वय स्थापित कर जनसंपर्क और सामुदायिक पुलिसिंग को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

बीट पुलिस के लिए अलग-अलग रजिस्टर होंगे संधारित…..

बीट प्रणाली के तहत पुलिसकर्मियों को महत्वपूर्ण अभिलेखों के संधारण के निर्देश दिए गए हैं। इनमें बीट रजिस्टर, बीट डायरी, अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटर सूची, जनसंपर्क रजिस्टर, शिकायत एवं सूचना रजिस्टर, किरायेदार सत्यापन रजिस्टर और भूमि विवाद रजिस्टर शामिल हैं। इन अभिलेखों के माध्यम से प्रत्येक बीट क्षेत्र का आपराधिक मानचित्र तैयार कर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जाएगा।

अच्छा काम करने वालों को पुरस्कार, लापरवाही पर कार्रवाई……

एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बीट प्रणाली में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को विभागीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बीट प्रणाली की नियमित समीक्षा के लिए थाना प्रभारी साप्ताहिक, सीएसपी/एसडीओपी पाक्षिक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मासिक स्तर पर निरीक्षण करेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं भी इस पूरी व्यवस्था की लगातार समीक्षा करेंगे। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि नई बीट प्रणाली से पुलिस की जमीनी पहुंच मजबूत होगी और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता में सुरक्षा की भावना भी बढ़ेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....