BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और स्कूटी जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिर्री पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी से अवैध रूप से देशी प्लेन शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 90 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की है। शराब की कुल मात्रा 16.200 बल्क लीटर और कीमत करीब 7,200 रुपये बताई गई है। शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार 25 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पथराली निवासी भरत लाल कश्यप स्कूटी से अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खरकेना हाईस्कूल मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान स्कूटी क्रमांक CG 10 EL 5183 के फुटरेस्ट में रखी सफेद प्लास्टिक बोरी से 60 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। वहीं स्कूटी की डिक्की से 30 पाव शराब मिली। इस तरह कुल 90 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई। पुलिस ने शराब और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर आरोपी भरत लाल कश्यप (45), निवासी पथराली, थाना हिर्री के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....