BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; केंदा घाटी में दर्दनाक बस हादसा..सड़क के गड्ढों ने ली युवक की जान, कई यात्री घायल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मरवाही से बिलासपुर आ रही दीप ट्रैवल्स की यात्री बस मंगलवार देर रात केंदा घाटी में खाई में पलट गई। बताया जा रहा है कि बंजारी माता मंदिर के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण बस अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त बस में करीब 25 यात्री सवार थे, जिनमें से कई गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह, पुलिस टीम और डायल 112 मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से रतनपुर अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने 19 वर्षीय यशपाल सिंह, निवासी सेमरी चौकी बेलगहना को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेजा गया है। हादसे में गंभीर चार यात्रियों में से तीन को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार बस क्रमांक CG 10 G 0336 मरवाही से बिलासपुर की ओर जा रही थी। केंदा घाटी में सड़क की खराब हालत और गहरे गड्ढों के चलते चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस में फंसे हुए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए बताया कि लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण इस मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...