BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद में घर में घुसकर पत्नी-बच्चों से मारपीट का आरोप..पुलिस पर रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जमीन विवाद को लेकर एक परिवार के घर में घुसकर महिला और बच्चों से मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए मजदूर मुकेश मेरसा शनिवार रात अपनी पत्नी और सात बच्चों को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। परिवार करीब डेढ़ घंटे तक एसएसपी कार्यालय के बाहर बैठा रहा। मामले की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केंवट को मौके पर भेजा। इसके बाद पुलिस की गाड़ी से परिवार को चकरभाठा थाने भेजा गया। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवार के शांतिनगर, सतनामीपारा का है। पीड़ित मुकेश मेरसा (38) ने आरोप लगाया कि शनिवार रात करीब 8 बजे राजकुमार मोहले और उसके भतीजे समेत करीब दर्जनभर लोग उसके घर में घुस आए। उस समय उसकी पत्नी खेत से लौटने के बाद बच्चों के लिए खाना बना रही थी। आरोप है कि सभी ने उसकी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की और जमीन पर मकान नहीं बनाने की धमकी दी।

20 साल से रह रहा परिवार, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने का दावा….

मुकेश के अनुसार वह पिछले करीब 20 वर्षों से कया बुंदेला मार्ग स्थित सोनू तालाब के किनारे मकान बनाकर रह रहा है। उसका कहना है कि जमीन सरकारी है और वह लंबे समय से वहीं रह रहा है। परिवार में सात बच्चे हैं और रहने के लिए पक्का मकान नहीं है। प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने के बाद वह उसी स्थान पर मकान बनाने की तैयारी कर रहा था। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। मुकेश का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वह घर पहुंचा तो आरोपी वहां से भाग चुके थे। आरोपियों की दो बाइक मौके पर छूट गईं, जिनकी चाबी उसके पास होने की बात भी उसने कही है। पीड़ित परिवार ने मारपीट का वीडियो होने का दावा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

थाने में रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप……

मुकेश के अनुसार घटना के बाद वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रात करीब 8:30 बजे चकरभाठा थाने पहुंचा था। आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष के आने के बाद रिपोर्ट लिखने की बात कहते हुए उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद वह परिवार को लेकर रात करीब 10 बजे एसएसपी कार्यालय पहुंच गया और करीब डेढ़ घंटे तक बाहर बैठा रहा। मामले की जानकारी मिलने पर एएसपी पंकज पटेल के निर्देश पर सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केंवट मौके पर पहुंचे और परिवार को चकरभाठा थाने भेजा। मुकेश का कहना है कि इसके बाद रात करीब 1 बजे तक उसकी शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस बोली: नशे में 112 पर किया था कॉल, जांच जारी!

इधर, चकरभाठा थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने बताया कि मुकेश ने शराब के नशे में 112 पर कॉल किया था। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन वह थाने आने के बजाय सीधे एसएसपी कार्यालय चला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....